पारिवारिक विवाद के चलते मजबूरन नवविवाहिता ने लगाई फांसी

*:-पारिवारिक विवाद के चलते मजबूरन नवविवाहिता ने लगाई फांसी,परिजनों ने लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप*



*
   *हरदोई। पारिवारिक विवाद के चलते नवविवाहिता ने अपने आप को मौत के मुंह लगा लिया ।मामला बघौली थाना क्षेत्र का है सत्य प्रकाश गुप्ता निवासी कछौना की पुत्री प्रियंका गुप्ता की शादी बघौली कस्बा निवासी अवधेश गुप्ता के पुत्र दीपक गुप्ता के साथ हुई थी।आए दिन दीपक गुप्ता के परिवार से दहेज को लेकर प्रियंका गुप्ता की अनबन हुआ करती थी ।दीपक गुप्ता के परिवार वाले आए दिन प्रियंका को सताया करते थे शादी के कुछ दिन ही हुआ था उसके ससुराली जनों ने उसे इतना ज्यादा प्रताड़ित कर दिया कि उसे मजबूरन फांसी लगानी पड़ी ।पुलिस तहकीकात कर रही है प्रियंका गुप्ता ने खुद फांसी लगाई है या उसके ससुराली जनों ने उसे मारकर फांसी पर लटकाया है । फिलहाल पुलिस की तहकीकात में जुटी हुई है।उधर प्रियंका गुप्ता के घर वालों ने दहेज को लेकर प्रियंका की हत्या करने की आरोप लगाया है ।*


*प्रियंका गुप्ता के घर वालों का रो रो कर बुरा हाल है बिटिया की शादी को अभी दो ही वर्ष हुआ था और उन्हें यह देखना पड़ गया । अब देखना यह है कि लाडली बिटिया को ससुराली जनों द्वारा दहेज के लिए हत्या कर देने पर पुलिस कितनी बड़ी सजा देती है*


Featured Post

शाहदरा नॉर्थ ज़ोन में NFL की CSR पहल का विस्तार, स्कूलों के साथ साथ पार्कों को भी मिलेगा लाभ*

नई दिल्ली नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (NFL) अपनी कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के तहत शाहदरा नॉर्थ ज़ोन में जनहित से जुड़े कार्यों का...