रमजान : कोई भी नहीं रहेगा भूखा  रमजान में भी जलेंगे चूल्हे:रिया सिद्दीकी*

*रमजान : कोई भी नहीं रहेगा भूखा  रमजान में भी जलेंगे चूल्हे:रिया सिद्दीकी*


21/04/2020  मो रिजवान 



कानपुर की बेटी व समाज सेविका रिया सिद्दीकी जनता कर्फ्यू लॅकडाऊन 01 से लेकर  लॅकडाऊन 02  मे अब तक हर गरीब जरूरतमंद मध्यवर्ग असहाय लोगों की मसीहा बनकर मदद को आगे आई हैं और उन गरीब असहाय जरूरतमंद लोगो तक खाद्य सामग्री वितरण कर सराहनीय कार्य कर रही है।और उत्तर प्रदेश कानपुर नगर का नाम रोशन कर रही है 



 रिया  सिद्दीकी जी ने कहा रमजान में भी गरीबों के चूल्हे जलेंगे और इसकी तैयारी कर ली गयी है उन्होंने बताया कि  रमजान मे बनाने वाले पकवान इफ्तार की सामग्री (चना, बेसन ,पापड़, शक्कर, तेल,दाल , आटा), के पैकेट्स हर जरूरतमंद गरीब  मध्यवर्ग तक पहुंचाए जाएंगे। लाकडाउन का पालन करते हुए उनकी टीम जो जिस क्षेत्र में है वह क्षेत्र में उस पैकेट्स का  वितरण करेंगी। जिससे लोग लॅकडाऊन का पालन  कर  सके और कोई भी भूखा न रहे। 


*आपको बता दे रिया सिद्दीकी समाज सेविका व असद ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन
 (A.I.M.I.M)-की कानपुर महिला विग अध्यक्ष है*


Featured Post

अलीगढ़ मॉब लिंचिंग की घटना समाज और देश के ऊपर कलंक : सैयद अदनान अशरफ

  अलीगढ़ मॉब लिंचिंग की घटना समाज और देश के ऊपर कलंक, पीड़ितों पर ही एफआईआर भाजपा की बदला लेने की मानसिकता का सबूत : सैयद अदनान अशरफ नई दिल्...