12 मई से ट्रेनों का संचालन होगा शुरू, कल से शुरू होगा रिजर्वेशन

*12 मई से ट्रेनों का संचालन होगा शुरू, कल से शुरू होगा रिजर्वेशन*


*नई दिल्ली। कोरोना वायरस लॉकडाउन के कारण बंद पड़ी यात्री ट्रेनों का संचालन 12 मई से शुरू होगा,भारतीय रेलवे ने सामान्य ट्रेनों के परिचालन को दोबारा से शुरू करने की घोषणा की है. नई दिल्ली से चलने वाली ट्रेनों में रिजर्वेशन के लिए बुकिंग 11 मई शाम 4 बजे से शुरू होगी. शुरुआत में कम संख्या में ही ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।भारतीय रेलवे की योजना है कि 12 मई, 2020 से यात्री ट्रेन संचालन को धीरे-धीरे फिर से शुरू किया जाए। शुरुआत में 15 जोड़ी ट्रेनों (30 वापसी यात्रा) को ही चलाया जाएगा। ये ट्रेनें डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, मडगांव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू तवी को जोड़ने वाली नई दिल्ली स्टेशन से विशेष ट्रेनों के रूप में चलाई जाएंगी। स्टेशनों पर टिकट बुकिंग काउंटर बंद रहेंगे और प्लेटफार्म टिकट सहित कोई भी टिकट काउंटर से जारी नहीं किया जाएगा. ये बुकिंग सिर्फ आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर ही उपलब्ध होगी.किसी भी यात्री को यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए यात्रियों का फेस मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है. स्टेशन पर सभी यात्रियों को स्क्रीनिंग करवानी होगी. जिन यात्रियों में संक्रमण का किसी भी तरह का कोई लक्षण नहीं होगी उन्हें ही यात्री की अनुमति दी जाएगी।*


Featured Post

‘न्यू इंडिया’में शांति की बात करने वालों पर एफआईआर दर्ज होती हैं : इमरान प्रतापगढ़ी

नई दिल्ली.  संसद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के भाषण पर राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान, कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद इमरान प्रत...