औरंगाबाद में ट्रेन से हुआ एक बड़ा हादसा, 14 मजदूरों की मौत

*आशू यादव की खास रिपोर्ट SUB Bureau Chief Kanpur*✒️✒️
➖➖➖➖➖➖➖➖
     *भ्रष्टाचार और जुर्म के खिलाफ हर पल आपके साथ*
➖➖➖➖➖➖➖➖


 


औरंगाबाद ब्रेकिंग न्यूज़


08may2020
महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक बड़ा ट्रेन हा”हदसा हुआ है। दरअसल औरंगाबाद में पटरी पर सोए प्रवासी मजदूरों के ऊपर ट्रेन गुजर गयी। जिससे 14 लोगों की मौत हो गयी। ताजा जानकारी के मुताबिक, सभी रेलवे ट्रैक पर सो रहे थे। उसी दौरान वहां से ट्रेन गुजर गई। यह हादसा औरंगाबाद-जालना रेलवे लाइन पर हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर करमाड *पुलिस पहुंच गयी है।
यह घटना आज सुबह 6.30 बजे हुई। फ्लाईओवर के पास पटरियों पर सो रहे 14 प्रवासी मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में पांच मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। वे सभी एक निजी कंपनी में काम करते थे और एमआईडीसी औरंगाबाद जा रहे थे। बताया गया कि दिन भर सफर करने के बाद वे रात में आराम करने के लिए ट्रैक पर सो गए। अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना एक मालगाड़ी के गुजरने के बाद हुई। घटना के बाद पुरे परिसर में खलबली मच गयी है।



Featured Post

भ्रष्ट लेखपाल का पर्दाफाश! एफ.आई.आर के हुए आदेश।

भ्रष्टाचार में लिफ्ट लेखपाल का हो गया पर्दाफाश डीएम के आदेश पर लेखपाल पर मामला दर्ज थाने को दिए गए आदेश कानूनी कार्यवाही कर गिरफ्तार करें ले...