सपा संरक्षक व  यूपी पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव 24   घंटे के भीतर दोबारा अस्पताल में भर्ती

*सपा संरक्षक व  यूपी पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव 24   घंटे के भीतर दोबारा अस्पताल में भर्ती*



*उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को फिर से लखनऊ के मेंदाता हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। पेट में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें दोबारा अस्पताल ले जाया गया है। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को शनिवार को ही डॉक्टरों ने अस्पताल से डिस्चार्ज किया था, लेकिन रविवार शाम को उनकी तबीयत फिर से खराब हो गई।*



*तीन दिन से अस्पताल में भर्ती मुलायम सिंह को शनिवार की सुबह ही अस्पताल से छुट्टी दी गई थी। पेट में सूजन की शिकायत पर गुरुवार को उन्हें भर्ती कराया गया था। कोलोनोस्कोपी के बाद उन्हेंं आराम मिल गया था। शनिवार को छुट्टी मिलने के बाद वह घर चले गए थे, लेकिन रविवार शाम उनकी तबीयत फिर खराब होने पर उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। मेदांता के निदेशक डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि उनकी सेहत में सुधार है।*


*बता दें कि तबीयत खराब होने पर बुधवार को राजधानी लखनऊ के मेदांता अस्पताल में मुलायम सिंह यादव को भर्ती किया गया था। उनको पेट की तकलीफ व बुखार की शिकायत थी। मेदांता अस्पताल, लखनऊ के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को पेट व बुखार संबंधी शिकायत के बाद बुधवार शाम चार बजे उन्हें अस्पताल लाया गया था। उनकी स्वास्थ्य जांच की गई। जिसके बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। 


Featured Post

भ्रष्ट लेखपाल का पर्दाफाश! एफ.आई.आर के हुए आदेश।

भ्रष्टाचार में लिफ्ट लेखपाल का हो गया पर्दाफाश डीएम के आदेश पर लेखपाल पर मामला दर्ज थाने को दिए गए आदेश कानूनी कार्यवाही कर गिरफ्तार करें ले...