सोनू सूद से मदद मांगने वाले बीजेपी विधायक की किरकिरी के बाद मारी पलटी।

सोनू सूद से मदद मांगने वाले बीजेपी विधायक की किरकिरी के बाद मारी पलटी। 


 


04/06/2020 मो रिजवान 


 


कोरोना संकटकाल में लॉकडाउन की वजह से फंसे प्रवासी मजदूरों के लिए फिल्म अभिनेता सोनू सूद उम्मीद की किरण बनकर उभरे और उन्हें जमकर लोगों की मदद की. जिसने भी उनसे संपर्क किया उन्होंने किसी को निराश नहीं किया. ये कहना गलत नहीं होगा कि उन्होंने सरकारों से बेहतर काम किया है.



इस दौरान उनके पास तमाम ऐसे में मैसेज आए जो सिर्फ मजाक या परेशान करने वाले थे. उन्होंने उसका भी बड़ी ही खूबसूरती के साथ जवाब दिया. इसी बीच मध्यप्रदेश के रीवा जिले से भारतीय जनता पार्टी के विधायक राजेंद्र शुक्ला ने मुंबई में फसे लोगों को निकालने के लिए सोनू सूद से मदद मांगी.


 


उन्होंने प्रवासियों की सूची बनाकर सोनू सूद से मदद की गुहार लगाई. मामले की जानकारी सामने आने के बाद बीजेपी विधायक को विपक्षी दलों ने लताड़ना शुरू कर दिया.


 


इस मुद्दे पर अपने को चौतरफा घिरता देख बीजेपी विधायक ने पलटी मारते हुए कहा कि वो मदद मांगने के बहाने ये चेक कर रहे थे कि सोनू सूद वाकई लोगों की मदद कर रहे हैं या नहीं. बीजेपी विधायक का कहना था कि अगर मैं उनसे मदद नहीं मांगता तो मुझे पता न चल पाता कि सोनू सूद सच में लोगों की मदद कर रहे हैं. जब तक आप खुद चेक नहीं करेंगे तो कैसे यकीन होगा.


Featured Post

दोबारा फायरिंग कर युवक की हत्या की कोशिश, तीन आरोपी गिरफ्तार; पिस्टल और कारतूस बरामद

  नई दिल्ली,  12 जुलाई।  उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस ने न्यू उस्मानपुर थाना क्षेत्र में एक ही युवक पर दो बार फायरिंग कर हत्या की कोशिश करने के म...