विवाद के चलते पति ने पत्नी पर फावड़े से किया हमला! पत्नी की गई जान।

 उत्तरपूर्वी दिल्ली

कई बार गृह क्लेश किसी की मौत का कारण भी बन जाते हैं। तमाम बार हमने कई ऐसी खबरें भी सुनी देखी और पढ़ी है। की क्रोध में आए व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति की हत्या कर दी।



ऐसा ही एक मामला उत्तर पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार क्षेत्र से है जहां ग्रह कलेश के चलते पति ने पत्नी की हत्या कर दी।
पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को फावड़े से मार के हत्या कर दी है। पुलिस मौके पर पहुंची और देखा आरोपी की पत्नी खून में लथपथ थी।


जिसके बाद पुलिस ने महिला को अस्पताल भेजा और महिला के पति को मौके से गिरफ्तार कर लिया। अस्पताल में महिला को डॉक्टर ने मृतक करार दे दिया। मौके पर आरोपी की बेटी भी मौजूद थी।


आरोपी ने बताया उसका अपनी पत्नी के साथ रिश्ता ठीक नहीं चल रहा था। घर में पति पत्नी के बीच काफी झगड़े रहते थे पत्नी ने संपत्ति से भी बेदखल कर दिया था। अदालत में भी विवाद चल रहा था। जिसके बाद विवाद के चलते आरोपी ने फावड़े से हमला कर पत्नी की जान लेली। आरोपी की पहचान शंकर उम्र 42 के रूप में हुई है।



Featured Post

अलीगढ़ मॉब लिंचिंग की घटना समाज और देश के ऊपर कलंक : सैयद अदनान अशरफ

  अलीगढ़ मॉब लिंचिंग की घटना समाज और देश के ऊपर कलंक, पीड़ितों पर ही एफआईआर भाजपा की बदला लेने की मानसिकता का सबूत : सैयद अदनान अशरफ नई दिल्...