केजरीवाल की गिरफ्तारी पर हाजी अफज़ाल का बड़ा खुलासा

 दिल्ली


लोकसभा चुनाव का समय नजदीक है और इसी के चलते राजनीतिक पार्टियों में हड़कंप मचा हुआ है यदि देश की राजधानी दिल्ली की बात की जाए तो दिल्ली के मुख्यमंत्री को शराब घोटाले के आरोप में ई.डी ने गिरफ्तार कर लिया है।



आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में इसके चलते काफी रोष है, क्योंकि आम आदमी पार्टी के कई बड़े नेता लंबे समय से जेल में बंद है और अब चावन से पहले अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी लोगों के अंदर रोष पैदा कर रही है।


दिल्ली के कुछ क्षेत्रीय नेता जो जनता से संवाद कर उनसे धरातल पर जुड़े हुए हैं और जनता और वह नेता क्या सोचते हैं इस गिरफ्तारी पर इसी के चलते दिल्ली उत्तरपूर्वी सीलमपुर क्षेत्र से आम आदमी पार्टी नेता हाजी अफज़ाल से की गई खास वार्ता।


हाजी अफज़ाल ने जानकारी देते हुए बताया की तमाम एजेंसियां भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर कार्य कर रही है दरअसल अरविंद केजरीवाल से बीजेपी डरी हुई है। इंडिया गठबंधन से भाजपा डरी हुई है इसी कारण एजेंसियों का यह दुरुपयोग दिख रहा है।



आम आदमी पार्टी से सबसे ज्यादा डर है। एक यह कारण है की आम आदमी पार्टी के सबसे ज्यादा नेताओं को गिरफ्तार किया है। हाजी अफज़ाल ने आगामी चुनाव की बात करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा। हाजी जी ने जानकारी देते हुए कहा कि ईवीएम में सेटिंग की जा सकती है जिसके चलते बीजेपी की सरकार बन रही है यदि बैलट पेपर से चुनाव करवा दिए जाए तो भाजपा का जीतना नामुमकिन सा है।


हाजी अफज़ाल ने जनता का रुझान बताते हुए कहा कि जनता इसका बदला लोकतांत्रिक माध्यम से लगी और वोट की चोट देकर भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बेदखल करेगी पर यदि ईवीएम से चुनाव न हुई तो। 

दिल्ली की जनता को अरविंद केजरीवाल ने इतनी सहूलियतें दी है कि जनता का केजरीवाल को समर्थन है चाहे 200 यूनिट फ्री बिजली हो, चाहे 20 हज़ार लीटर फ्री पानी, अच्छी शिक्षा या फिर अच्छी सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य व्यवस्था महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा या फिर अब महिलाओं को ₹1000 का भत्ता। ऐसी तमाम योजनाएं और नीतियां दिल्ली की जनता को दी गई है।


हाजी अफज़ाल ने अंग्रेजों का समय भी याद किया और उसी तर्ज पर यह कहा कि अब देश की सरकार जेलों के अंदर से चलेगी और सड़कों पर प्रदर्शन होगा। 

भारतीय जनता पार्टी जिस तरह से बेलगाम होकर कानून की धज्जियां उड़ा रही है वह अपने आप में निंदनीय है। बिना सबूत के कई नेताओं को काफी लंबे समय से जेल के अंदर रखा हुआ है। हाजी अफज़ाल ने भारतीय जनता पार्टी को यहूदियों का गुलाम बताया और उन्होंने कहा कि भाजपा को केवल तकलीफ देना आता है।


परंतु जिस तरह राम ने रावण को हराया और बुराई पर अच्छाई की विजय प्राप्त हुई। इस तरह बीजेपी की बुराई पर अरविंद केजरीवाल की अच्छाई विजय प्राप्त करेगी। जनता को संदेश देते हुए इंसानियत का साथ देने को कहा अब देखने वाली बात यह होगी कि लोकसभा चुनाव में क्या रुझान आते हैं।

Featured Post

भ्रष्ट लेखपाल का पर्दाफाश! एफ.आई.आर के हुए आदेश।

भ्रष्टाचार में लिफ्ट लेखपाल का हो गया पर्दाफाश डीएम के आदेश पर लेखपाल पर मामला दर्ज थाने को दिए गए आदेश कानूनी कार्यवाही कर गिरफ्तार करें ले...