इमरान प्रतापगढ़ी ने उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग की राज्य कार्यकारणी को किया तत्काल प्रभाव से भंग

  

नई दिल्ली 



अखिल भारतीय अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। 

ज्ञात रहे कांग्रेस के तेजतर्रार नेता इमरान प्रतापगढ़ी राज्यसभा सांसद होने के साथ साथ कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं और इमरान प्रतापगढ़ी की कयादत में अल्पसंख्यक विभाग ने बहुत तेज़ी से नई ऊंचाइयों को छुआ है और सारे देश में अल्पसंख्यक विभाग का जनाधार बहुत तेज़ी से बढ़ा है 

कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के मीडिया प्रभारी अदनान अशरफ ने बताया कि राष्ट्रीय चेयरमैन इमरान प्रतापगढ़ी ने उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग की कार्यकारणी को भंग कर दिया है और उनके इस आदेश से प्रदेश,ज़िला और शहर कार्यकारिणी भी भंग हो गई हैं। 

ज्ञात रहे सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने उत्तर प्रदेश प्रभारी रूबी खान से कहा है कि जल्द से जल्द नई कार्यकारिणी का गठन किया जाए और सक्रिय कार्यकर्ताओं,महिलाओं,युवाओं को नई कमेटी में स्थान दिया जाए जिससे उत्तर प्रदेश में भी विभाग को मजबूती प्रदान की जा सके

Featured Post

दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल द्वारा बिहारी युवकों की हत्या कानून व्यवस्था पर कलंक, दोषी को मिले फांसी: राजेश रंजन (पप्पू यादव)

नई दिल्ली | दिनांक: 28 अप्रैल, 2026 दिल्ली में खगड़िया जिले के गंगौर थाना क्षेत्र निवासी पाण्डव कुमार और उनके मित्र की निर्मम हत्या पर गहरा ...