रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा! : योगी आदित्यनाथ

रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा! : योगी आदित्यनाथ 


कानपुर 


इस रक्षाबंधन उत्तरप्रदेश सरकार ने महिलाओं को फ्री बस सेवा की सुविधा दी। जिससे उत्तर प्रदेश के अंदर महिलाएं उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग की बसों का उपयोग करके एक स्थान से दूसरे स्थान जा सके। 



कानपुर झकरकटी बस अड्डा जिसे अंतरराज्यीय स्टेशन भी कहते हैं वहां मौजूद महिलाओं ने सुविधा को अच्छा बताते हुए यह भी बताया कि उन्हें काफी समस्याओं का भी सामना करना पड़ रहा है। कई कई घंटे उन्हें बस के इंतजार में खड़ा होना पढ़ रहा है।‌ सरकार को बसों की संख्या बढ़ानी चाहिए। 



वहीं बस स्टैंड पर कुछ पुरुष यात्री भी मिले जिनका कहना था की पुरुष यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा हैं, महिलाओं की संख्या काफी अधिक है। 



इन समस्याओं को लेकर झकरकटी अंतररज्य बस अड्डे के आर एम महेश कुमार से भी बातचीत करी। जिस पर आम मुकेश कुमार ने महिलाओं की शिकायतों का‌ खंडन किया और जानकारी देते हुए बताया की महिलाओं के साथ सहयात्री भी फ्री‌ हैं 



जेब काटने और सामान चोरी की समस्या या घटना पर आर एम ने जानकारी देते हुए बताया कि सीसीटीव कैमरे और पुलिस के अच्छे तालमेल से इस तरह की घटनाएं घटित नहीं होती है।

Featured Post

शाहदरा नॉर्थ ज़ोन में NFL की CSR पहल का विस्तार, स्कूलों के साथ साथ पार्कों को भी मिलेगा लाभ*

नई दिल्ली नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (NFL) अपनी कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के तहत शाहदरा नॉर्थ ज़ोन में जनहित से जुड़े कार्यों का...