दिल्ली नगर निगम कर्मियों ने उतारे कपड़े! महापौर ने कहा बातचीत ही है‌ समाधान।

 दिल्ली 


29 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना और क्रमिक भूख हड़ताल एमटीएस कर्मचारियों की दिल्ली नगर निगम मुख्यालय के बाहर चल रही है। कर्मचारियों की मांगों को जायज बताते हुए नगर निगम महापौर राजा इकबाल सिंह ने कहा हम अपने भाई बहनों के साथ हैं। 



एमटीएस कर्मचारियों द्वारा वस्त्र उतार कर प्रदर्शन कया गया। कर्मचारियों का साफ कहना है कि हमें 30 साल से केवल आश्वासन ही मिला है पर अब हम आरपार के लिए बैठे हैं। 


MTS कर्मियों का कहना है कि नगर निगम की मंशा नहीं लग रही है कि वह हमारी मांगो को मानने की नियत रखता है। आज हम अपने कपड़े उतारे हैं क्योंकि त्यौहार है और हमारे बच्चों के पास कपड़े तक नहीं है यह हमारे लिए काली दिवाली है। 



अगर बात करी जाए निगम में मौजूद राजनैतिक दल बीजेपी, आम आदमी पार्टी, कांग्रेस या इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी सभी MST कर्मियों के हितैषी बन रहे हैं बीजेपी नेता सदन ने सदन में महापौर से 24 घंटे में कमेटी बना कर समाधान की बात कही पर कई दिन बीत जाने के बाद भी सब शून्य ही दिखाई दे रहा हैं।



वहीं महापौर का भी यही कहना है कि हम कर्मचारियों के साथ है। हमारी MTS कर्मियों के नेताओं से बात चल रही है कर्मचारियों को त्यौहार मनाना चाहिए बातचीत से ही समाधान निकलेगा। अब देखने वाली बात यह है कि MTS कर्मचारी को ओर कितने दिन सड़क पर बैठने पड़ेगा कब निष्कर्ष निकलेगा और दिल्ली वासियों को कब राहत मिलेगी।


Featured Post

ओखला औद्योगिक क्षेत्र में MSME सशक्तिकरण पर भव्य व्यवसायिक संगोष्ठी

व्यवसाय विस्तार, जोखिम प्रबंधन, सरकारी नीतियों एवं तकनीकी पारदर्शिता पर विशेषज्ञों ने रखा पक्ष नई दिल्ली  देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ माने ज...