उत्तर मध्य रेलवे की क्राइम ब्रांच व आरपीएफ ई-टिकटो का अवैध कारोबार करने वालो पर लगातार शिकंजा कस रही है

उत्तर मध्य रेलवे की क्राइम ब्रांच व आरपीएफ ई-टिकटो का अवैध कारोबार करने वालो पर लगातार शिकंजा कस रही है । इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच की टीम ने अभियान चलाकर टिकटो का अवैध कारोबार करने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया ।


कानपुर सेंट्रल स्टेशन की क्राइम ब्रांच व आरपीएफ ने संयुक्त अभियान चलाकर किदवई नगर में बने आर.के ट्रेवल्स में छापेमारी करी । यंहा पर ई-टिकटो का अवैध कारोबार किया जा रहा था । ट्रेवल्स संचालक अजय सिंह पर्सनल आईडी से ई-टिकट बनाकर जरूरत मंद यात्रियों को अधिक मूल्यों पर बेचता था । 
अजय के पास से बनी हुई 10 ई-टिकटे बरामद की जिनका मूल्य दस हजार से ज्यादा है । पुलिस ने ट्रेवल्स में मौजूद कम्प्यूटर,प्रिंटर,पेन ड्राइव व कई अन्य सामान को जब्त कर लिया । 
आरोपी के विरुद्ध रेलवे सुरक्षा बल कानपुर सेंट्रल पर मु0अ0सं0 2956/19 अंतर्गत धारा 143 रेलवे एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया ।


Featured Post

पुरानी लाजपत राय मार्केट में ‘अवैध निर्माण’ पर नाज़िया दानिश का बड़ा हमला

दिल्ली कांग्रेस नेत्री ने MCD-पुलिस की भूमिका पर उठाए सवाल, बोलीं—मिलीभगत है तो जांच में सामने आए सच नई दिल्ली।  पुरानी लाजपत राय मार्केट मे...