कानपुरनगर के अंतर्गत अहिरवां चौकी इंचार्ज ने पकड़े दो शातिर  चोर ।

कानपुरनगर के अंतर्गत अहिरवां चौकी इंचार्ज ने पकड़े दो शातिर  चोर ।



कानपुर 2-2-2020 चकेरी थाना अंतर्गत अहिरवां चौकी क्षेत्र में पिछले दिनों हुई दो चोरियों का खुलासा  चौकी इंचार्ज विजय शुक्ला ने किया। *इंस्पेक्टर चकेरी रंजीत राय के अनुसार पिछले महीने 21 या 31 तारीख को पटेल नगर क्रॉसिंग व   घाव खेड़ा मे दो दुकानों में चोरियां हुई थी।


उन्होंने आगे बताया कि मुखबिर की सूचना पर अहिरवां चौकी इंचार्ज विजय कुमार शुक्ला एसआई आनंद प्रकाश एससी बुध सिंह मय हमराही के गांव खेड़ा के उस मकान पर पहुंचे जहां आरोपियों द्वारा चोरी किए गए माल के बंटवारे की सूचना मिली थी। दबिश देते ही दो अपराधी पुलिस की गिरफ्त में आये व एक  अपराधी मौके से फरार हो  गया। पकड़े गए अपराधियों के नाम फ्रांसिस लायल पुत्र हैविस लायल व रोहित उर्फ अंकित पुत्र सूरज प्रसाद निवासी गांव खेड़ा से चोरी का सामान बरामद  हुआ।


दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुकदमा नंबर 77/20 78/20 आईपीसी की धारा 380 411 में पंजीकृत किया।


Featured Post

‘न्यू इंडिया’में शांति की बात करने वालों पर एफआईआर दर्ज होती हैं : इमरान प्रतापगढ़ी

नई दिल्ली.  संसद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के भाषण पर राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान, कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद इमरान प्रत...